फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CCSU: Today is the last day for graduation registration

सीसीएसयू : स्नातक में पंजीकरण का अंतिम दिन आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Today is the last day for graduation registration
हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक है। इसके बाद पंजीकरण पोर्टल बंद हो जाएगा। एक सप्ताह तक आवश्यक संशोधन कार्य होंगे। इसके बाद कॉलेज अपने स्तर से ही मेरिट तैयार करेंगे। इसके लिए गाइडलाइन जारी होगी।
विज्ञापन

जिले में 25 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी समेत ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल कोर्स में ऑनलाइन पंजीकरण 13 मई से किए जा रहे हैं। छात्रों की पहली पसंद जिले के एडेड कॉलेज हैं। इसी के साथ जिले में इस बार दो राजकीय डिग्री कॉलेज भी चालू हो गए हैं। इनमें इसी सत्र से कक्षाएं भी चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन


पंजीकरण का पोर्टल सोमवार तक ही खुला रहेगा। इसके बाद यदि पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ी तो एक जुलाई से पंजीकृत छात्रों के लिए ऑनलाइन संशोधन खुल जाएगी। छात्र आवेदन में त्रुटियों को सुधार सकेंगे। हालांकि पंजीकरण की जो स्थिति है, उससे विश्वविद्यालय तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है। उधर, शुक्रवार से एमए, एमएससी, एमकॉम सहित पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इन कोर्स में विश्वविद्यालय ने अभी अंतिम तिथि तय नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iस्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वह सोमवार को अवश्य कर दें। यदि तिथि नहीं बढ़ी तो सोमवार को पंजीकरण का पोर्टल बंद हो जाएगा।---प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed