{"_id":"657494bd9291dfb9e0050c94","slug":"car-bumped-bikers-hapur-news-c-306-1-gha1001-3196-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनियंत्रित होकर पलटी कार बाइक सवार युवक से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनियंत्रित होकर पलटी कार बाइक सवार युवक से टकराई
Sat, 09 Dec 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर शुक्रवार की रात अमरोहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार युवक से टकरा गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया है।
अमरोहा के गजरौला निवासी अभय ने बताया कि वह शनिवार को किसी कार्य से परिजनों के साथ मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ में होटल ली ग्रांड के पास पहुंचे तो सड़क पार कर रहे युवकों के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और आगे जा रही बाइक पर सवार रविंद्र निवासी कल्याणपुर में टक्कर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।