{"_id":"67d99ea342e7498264057f7d","slug":"canter-hit-roadways-bus-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121680-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, एक घायल
Tue, 18 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र हाईवे 334 स्थित गांव सादिकपुर के पास कैंटर ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इसमें रोडवेज सवार एक यात्री घायल हो गया।
मंगलवार की शाम बुलंदशहर से रोडवेज बस मेरठ जा रही थी। थाना क्षेत्र के हाईवे-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने रोडवेज में टक्कर मार दी। इसमें रोडवेज में पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।