{"_id":"6ac2913874239d00870557bb","slug":"bus-service-to-start-between-jhadina-and-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1003-149630-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: झड़ीना से हापुड़ के बीच शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: झड़ीना से हापुड़ के बीच शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना से हापुड़ के बीच मिनी निजी बस का संचालन होगा। इससे इस मार्ग पर दस से अधिक गांव के लोगों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही शहर तक का आवागमन भी सुगम बनेगा।
गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना से सुबह 8:45 बजे बस हापुड़ के रवाना होगी। इसके बाद गढ़, दौताई, पोपाई, शाहजहांपुर, नानपुर होते हुए करीब 10 बजे किठौर पहुंचेगी। इसके बाद किठौर से सरावनी, लोटी, अटौला, टियाला होते हुए हापुड़ पहुंचेगी। बस के संचालन से शहर में पढ़ाई के लिए आवागमन करने वाले छात्रों के साथ ही नौकरी, व्यवसाय व खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं देर शाम तक इस मार्ग पर यात्रियों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि सोमवार को झड़ीना-हापुड़ मार्ग पर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। बस संचालन होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।