फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BSP workers protest against EVM.

ईवीएम के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं का धरना

Tue, 11 Apr 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 11 Apr 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
BSP workers protest against EVM.
बसपा कार्यकर्ताओं का धरना - फोटो : अमर उजाला

ईवीएम से चुनाव बंद कराने की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। हाईकमान के आदेश पर हर 11 तारीख को जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। उधर, धरने के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को न बोलने देने पर हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


धौलाना विधायक असलम चौधरी ने कहा कि ईवीएम के माध्यम से देश के पांचों राज्यों में हुए चुनाव में जबरदस्त धांधली हुई है। इसके माध्यम से भाजपा ने बेईमानी से जीत हासिल की है। इसे कतई भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने इसके खिलाफ जो आवाज उठायी है, जनता उनके साथ है। इस लड़ाई के निर्णायक तक सभी एकजुट होकर लड़ेंगे। वहीं हापुड़ से बसपा प्रत्याशी रहे श्रीपाल सिंह ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सबूत दिए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका निर्णय हमारे पक्ष में आएगा। आने वाले 2019 का चुनाव बैलेट से होगा। इसमें बसपा बड़ी जीत हासिल करेगी। धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को बोलने से रोकने पर हंगामा भी हुआ। इसके बाद धरने को स्थगित कर दिया गया।


हाईकमान के आदेश पर हर महीने की 11 तारीख को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। वहीं बाबूगढ़ में भी नामित सभासद अजय सिंह जयंत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान अनिल कुमार जाटव, पवन कुमार, नरेश कुमार, चतर सिंह, शराफत अली, डा. रवि प्रकाश, चेतराम, लखीराम वर्मा, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed