{"_id":"585becdf4f1c1b3e4de398ba","slug":"bsnl-raging-contract-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर भड़के बीएसएनएल संविदाकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर भड़के बीएसएनएल संविदाकर्मी
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
भड़के बीएसएनएल संविदाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल के संविदा कर्मचारियों को बीते छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में बीएसएनएलईयू के आह्वान पर गुरुवार को कर्मियों ने मेरठ रोड स्थित एक्सचेंज पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गुस्साए कर्मियों ने डीईटी को ज्ञापन देकर जल्द राहत नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के मेरठ रोड स्थित एक्सचेंज पर तैनात संविदा कर्मियों को बीते छह महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
संविद कर्मी कड़ी मेहनत कर बीएसएनएल की सेवाओं को बहाल रखने का काम करते हैं। बावजूद इसके कई बार शिकायत करने के बाद भी अफसर उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। महंगाई के दौर में छह महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इसके विरोध में कर्मचारियों ने मेरठ रोड एक्सचेंज पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में छब्बीर सिंह, भजन लाल, चतरपाल सिंह, अवनीश कुमार, नवीन कुमार, विनोद कुमार,
रामू, प्रभुदयाल, सुशील कुमार, दलीप कुमार, देवराज, जमील अहमद, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही उन्हें वेतन मिल जाएगा।