{"_id":"689b7386d6bcd5055d0694b4","slug":"brother-beat-sister-and-her-boyfriend-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128711-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैफे में दोस्त संग पिज्जा खा रही युवती, भाई ने दोनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैफे में दोस्त संग पिज्जा खा रही युवती, भाई ने दोनों को पीटा
Tue, 12 Aug 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित पिज्जा कैफे में बहन के साथ पिज्जा खा रहे युवक पर भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। युवक की पिटाई करने के बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भाई के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
वीडियो में फ्रीगंज रोड स्थित पिज्जा कैफे में युवती के गले में हाथ डालकर एक युवक पिज्जा खा रहा था। तभी युवती का भाई अपने दोस्तों के साथ कैफे में आ जाता है और युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर देता है। वीडियो में भाई के दोस्त भी बहन के दोस्त को जमकर पीटते दिखाई दे रहे थे। मारपीट देख कैफे में भगदड़ मच गई। इसके बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वायरल वीडियो सात अगस्त का बताया जा रहा है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित युवक द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई थी। हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी भाई के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
-- -- -