फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Breathing problems increased again with fog, AQI reached 348

Hapur News: कोहरे के साथ फिर बढ़ा सांसों पर संकट, एक्यूआई पहुंचा 348

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Breathing problems increased again with fog, AQI reached 348
शाम के समय धुंध में ढके मकान। संवाद
हापुड़। पिछले तीन दिन से तेज हवा के बावजूद वातावरण में छाये कोहरे ने जिले की हवा बिगाड़ दी है। जिले में प्रदूषण एक बार फिर तेजी से बढ़कर रेड जोन में पहुंच गया है। सोमवार को जिले का एक्यूआई 268 से बढ़कर 348 तक पहुंच गया। इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। घर से बाहर निकलने पर लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हुई। ठंड और गलन के बीच आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 तक पहुंच गया। दोपहर बाद तक यह 348 पार कर गया। पिछले दो दिन से हवा चलने के बावजूद इसमें बढ़ोत्तरी हो रही थी। सोमवार को हवा की रफ्तार जैसे ही रुकी प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा। प्रदूषण की एक बार फिर गंभीर होती स्थिति से लोगों की सेहत भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन




खतरनाक हुई हवा में सांस लेना भी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सुबह ओपीडी में सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई। ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग हैं। अनेक लोग आंखों में जलन, खांसी, नाक और गले में इंफेक्शन की समस्या से भी पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा घरों में मौजूद बुजुर्गों और बच्चों में सांस लेने की समस्या रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। चार दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव की आशंका है। इससे बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



पीएम 10 की मात्रा पहुंची 254-

प्रदूषण में पार्टिकल पीएम 2.5 और पीएम 10 का अहम रोल होता है। पीएम 2.5 की मात्रा 390 दर्ज की गई, जबकि पीएम 10 की मात्रा 254 दर्ज की गई। इसका सामान्य स्तर 50 तक होता है। ऐसे में इन दोनों का बढ़ाना प्रदूषण को और बढ़ावा देने वाला है।

-----



प्रदूषण से आंखों में सबसे अधिक हुई परेशानी--

प्रदूषण ने लोगों को कुछ दिन पहले खासा परेशान किया था। लेकिन एक बार फिर कोहरे के साथ लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। आंखों में जलन और सांस रोगियों को एक बार फिर दिक्कत महसूस हुई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल आनंद ने बताया प्रदूषण के कारण आंखों में जलन की शिकायत बढ़ती है। यही मौसम रहा तो इस प्रकार के रोगियों में और परेशानी बढ़ेगी।

-----



लगातार स्मॉग की स्थिति भी खराब--



सोमवार को दिन में स्थिति भले ही ठीक रही हो, लेकिन सुबह शाम हालात बिगड़ने लगे हैं। स्मॉग की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सक डॉ. जीवोत्तम नारंग कहते हैं कि वर्तमान में हालात काफी खतरनाक है। खासकर सुबह शाम टहलने निकलने वाले लोगों को अधिक परेशानी होगी। ऐसे में घरों में ही रहें और खुले वातावरण में न जाएं। बच्चों को भी इस मौसम में घरों में रखें।


---



उठाए जाएंगे सख्त कदम-

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।- संदीप सिंह, एडीएम।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed