फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike Collides with Parked Car on Highway-9, Youth Seriously Injured

Hapur: टायर पंचर होने के कारण हाईवे-9 पर सड़क किनारे खड़ी थी कार, बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल

Wed, 06 May 2026 01:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 06 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
Bike Collides with Parked Car on Highway-9, Youth Seriously Injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास नए हाईवे-9 पर खड़ी कार से बाइक की टक्कर हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जगदीश निवासी भावनपुरा, गजरौला (अमरोहा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि गाजियाबाद से ब्रजघाट जा रही एक कार टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। कार चालक पंचर टायर बदल रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed