फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Food Safety Department had 110 kg of sweets destroyed

Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 110 किलो मिठाई नष्ट करवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department had 110 kg of sweets destroyed
बहादुरगढ़। खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार शाम रझेठी गांव में छापा मारा। बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित अनवर मिठाई वाले के प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान टीम को मिठाइयां गंदगी में रखी मिलीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से सफेद रसगुल्ले और गुलाब जामुन के नमूने संग्रहित किए। जांच के दौरान दो कंटेनरों में करीब 110 किलोग्राम सफेद रसगुल्ला और गुलाब जामुन में गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही मिठाइयों को नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाइयों की अनुमानित कीमत करीब 16 हजार 5 सौ रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग निरीक्षक आरपी गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार रात की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed