{"_id":"66d73e18f52293281e03ae9c","slug":"bhakiu-protest-simbhaowli-thana-hapur-news-c-306-1-gha1001-109210-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आसिफ के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिंभावली थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आसिफ के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिंभावली थाने का किया घेराव
Tue, 03 Sep 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति पर भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ ही बढ़ई आसिफ की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की गई। पंचायत के बाद किसानों ने थाने का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया।
जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि आसिफ हत्याकांड के मामले में व्यापारियों और ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। वहीं हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इसके अलावा व्यापारी अकरम से हुई लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जब तक दोनों मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, किसानों का धरना जारी रहेगा।
किसानों के धरने की सूचना पर सीओ आशुतोष शिवम थाने पहुंचे। जिन्होंने सभी मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। सीओ ने उन्हें सभी मामलों की सही ढंग से जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर नीलम सिंह, शोभा देवी, सरिता देवी, रेणु, प्रीति, पीके वर्मा, नरेंद्र सिंह, कुंवर खुशनूद, सुंदर सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र कुमार, योगेश कुमार, रवीश कुमार, मुनव्वर अली, शेखर चौधरी, आजाद तोमर, विनोद शर्मा, डॉ. मतलूब, शब्बू चौधरी, महिपाल चौहान, मजीद चौधरी व अन्य किसान मौजूद रहे।