{"_id":"6650d40431e1f951030c1d12","slug":"beo-accounts-officer-accused-of-embezzlement-investigation-underway-hapur-news-c-135-1-hpr1002-110878-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बीईओ, लेखाधिकारी पर गबन का आरोप, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बीईओ, लेखाधिकारी पर गबन का आरोप, बैठी जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण के लिए जारी धनराशि में खंड शिक्षा अधिकारी, लेखाकार और दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप लगा है। एआरपी की शिकायत पर बीएसए ने दो सदस्य जांच कमेटी गठित की है, साथ ही इन अधिकारियों से जवाब मांगा है।
हापुड़ ब्लॉक में एआरपी दीपक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण के लिए करीब 70 हजार की धनराशि खर्च की गई थी, जो उन्हें बजट प्राप्त होते ही वापस की जानी थी।
लेकिन दो महीने बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी, दो कर्मचारी और सहायक लेखाकार द्वारा केवल 25400 रुपये का ही भुगतान किया गया। आरोप है कि शेष राशि के भुगतान की मांग करने पर लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया और बार-बार समय दिया जाता रहा। आरोप है कि अंत में पैसा देने से इंकार ही कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में बीएसए से शिकायत की है। जिसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने दो सदस्यीय जांच समिति के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बीएस रितु तोमर ने कहा कि एआरपी की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह, कर्मी उमेश शर्मा, दक्ष, लेखाकार मानसी को नोटिस जारी कर जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी।