{"_id":"65ad78dd854d1a0efb03373e","slug":"beer-bottle-broken-due-to-collision-two-parties-fight-hapur-news-c-135-1-hpr1001-7057-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टक्कर से बीयर की बोतल टूटी, दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टक्कर से बीयर की बोतल टूटी, दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास बीयर लेकर लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार व बाइक सवार युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार युवकों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी। बाइक व कार सवार युवकों ने भी अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि नंदपुर के कुछ युवक कार सेधौलाना बस स्टैंड पर पहंचे। इस दौरान एक युवक बीयर ठेके पर पहुंचा और दो बोतल खरीद कर कार की तरफ लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बीयर की बोतलें टूट गई। जिसके बाद दोनों बाइक और कार सवारों में मारपीट हो गई। बाइक व कार सवार युवकों ने फोन करके अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। युवकों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।