{"_id":"58330d364f1c1bbf04b3a475","slug":"bank-cash-over-the-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खुलते ही कैश खत्म, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खुलते ही कैश खत्म, लोगों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 21 Nov 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
बैंक खुलते ही कैश खत्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद बैंकों में हो रही कैश की किल्लत से ग्राहकों का आक्रोश बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकांश बैंकों के खुलते ही कैश खत्म का नोटिस लगा दिया गया। बैंककर्मियों के नोटिस लगाने के बाद गढ़ रोड और बाबूगढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लाइन में लगे ग्राहकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि बैंककर्मी सिर्फ अपने जानने वालों को ही कैश दे रहे हैं। वहीं, नगर में लगे सिर्फ पांच एटीएम में ही कैश मिल सका, शेष करीब 40 एटीएम शोपीस बने रहे। नोटबंदी के 14 दिन बाद भी बैंकों में अव्यवस्था का माहौल बनता जा रहा है,
विज्ञापन
कैश किल्लत ग्राहकों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। सुबह आठ बजे से ही ग्राहक कतार में लग जाते हैं। बैंक 10 बजे खुलते हैं, लेकिन आधे घंटे में ही अधिकांश बैंकों के बाहर कैश खत्म का नोटिस चस्पा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
सोमवार को गढ़ रोड व बाबूगढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खुलते ही कैश खत्म का नोटिस लगा दिया गया। नोटिस लगने के बाद सुबह से ही लाइन में खड़े ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
ग्राहकों ने बैंक अफसरों पर अपने परिचितों को पैसा देने का आरोप लगा जोरदार प्रदर्शन किया। उधर, सोमवार को भी नगर में लगे सिर्फ पांच एटीएम में ही कैश मिल सका। करीब 40 एटीएम शोपीस बने रहे। ऐसे में ग्राहकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि बैंकों में कैश भेजा जा रहा है। ग्राहकों की अधिक मांग के चलते समस्या बन रही है। एटीएम सुविधा भी जल्द ही पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
वहीं, पिलखुवा में कैश नहीं मिलने पर लोगों ने रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हंगामा किया। यहां भी ग्राहकों ने बैंक कर्मियों पर अपने जानने वाले लोगों को नोट देने का आरोप लगाया है।
वहीं, बैंक अधिकारियों ने लोगों के आरोप निराधार बताते हुए कहा कि कैश आता है तो ग्राहकों को बांटा जाता है। कैश नहीं होने पर ग्राहकों को बता देते हैं। ग्राहक धैर्य रखें।हंगामा करने में सोनू, महेश, राकेश, पूरन, रामभूल, विजय, कुलदीप, राजकमल, नरेंद्र, मोहन शामिल रहे।
चंडी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में बीते चार दिन से कैश नहीं पहुंच रहा है। किसान दिनभर बैंक के बाहर इंतजार करने के बाद शाम को मायूस होकर लौट जा रहे हैं। सोमवार को भी बैंक में नहीं आने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
किसानों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, बैंक प्रबंधक कैश आने पर वितरण की बात कह रहे हैं। वझीलपुर गांव निवासी किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि जिला सहकारी बैंकों में करेंसी एक्सचेंज नहीं होने से वह पहले ही परेशान है,
ऐसे में अब उनके खाते से बीते चार दिन से पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं। चंडी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक की सायंकालीन शाखा में बीते चार दिन से कैश नहीं पहुंच सका है।
उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी अगले दिन कैश देने का आश्वासन देकर घर भेज देते हैं। घर खर्च चलाने के लिए पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान अमरलाल, अजय त्यागी, राजकिशोर, पप्पू प्रधान, नवनीत, मोनू खान, पवन श्यामपुर मौजूद रहे।
वहीं, बैंक प्रबंधक सतेंद्र सिंह ने बताया कि बीते चार दिन से शाखा में कैश नहीं आ रहा है। मुझे भी किसानों का विरोध सहना पड़ रहा है।