फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on delhi police daroga

Hapur News: शादी समारोह में दिल्ली पुलिस के दरोगा पर जानलेवा हमला

Mon, 18 Nov 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
attack on delhi police daroga
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर बरातियों ने दिल्ली पुलिस के दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पिटाई करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रवीन त्यागी ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए हैंं। सोमवार की दोपहर को गांव में बरात आई हुई थी। बरात में शामिल कुछ युवक उनके घर के बाहर शराब पीकर डीजे पर हुड़दंग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने मना किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के संदीप का भी आरोप है कि घायल दरोगा ने बरातियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। उन्होंने ने ऐसा करने से मना किया, तो हमला कर दिया गया। उसने बताया कि दूसरे पक्ष की पिटाई से भी दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed