फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Assaulted by police officer.

सिंचाई विभाग के अफसर से सिपाही ने की बदसलूकी

Mon, 30 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Assaulted by police officer.
सिपाही ने की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में तैनात नशे में धुत्त सिपाही ने सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के साथ काफी बदसलूकी की। विरोध करने पर जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


इससे गुस्साए सिंचाई विभाग के अफसरों ने सोमवार को आरआई को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरआई ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मेरठ रोड पर सिंचाई विभाग मध्य गंगा नहर की जमीन पर अस्थाई पुलिस लाइन बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के साथ ही यहां सिंचाई विभाग का दफ्तर बना हुआ है। सोमवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार शर्मा दफ्तर में कामकाज निपटा रहे थे। तभी पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही नशे में धुत्त होकर पहुंचा और संजीव कुमार शर्मा के साथ काफी बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात पर सिपाही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बताते हैं कि शनिवार की शाम को भी यह सिपाही इसी तरह की हरकत कर चुका है।

सोमवार की सुबह दोबारा घटना होने पर सिंचाई विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने आरआई को शिकायतीपत्र देकर मामले से अवगत कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सिपाही पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करेंगे।


उधर, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच शुरू करा दी गई है। दोषी मिलने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed