{"_id":"59493a5f4f1c1b8f148b47b9","slug":"another-young-man-dies-from-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से एक और युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
कैंसर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली क्षेत्र के दत्तियाना गांव में कैंसर से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। तीन माह पहले बीमारी की पुष्टि होने पर उसका मेरठ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
दत्तियाना के किसान ईश्वर का बेटा उमेश (35) तीन बच्चों का पिता था। पिछले कई माह से वह बीमार चल रहा था। करीब तीन महीने पहले मेरठ में हुई जांच पड़ताल में कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उमेश को गले और आंत का कैंसर बताया।
विज्ञापन
इसके बाद उमेश हापुड़ में अपने चाचा के घर रह रहा था और वहीं से इलाज के लिए मेरठ में चिकित्सक के पास आता जाता था। परिजनों ने बताया कि इलाज पर लाखों की रकम खर्च करने के बाद भी उमेश की जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन
उमेश से पहले भी महज डेढ़ सप्ताह के भीतर कैंसर से गांव बक्सर में कपड़ा कारोबारी राजपाल सिंह, भट्ठा मालिक सुभाष गोयल, गांव अल्लाबख्शपुर में खलील, फरजाना, अफसाना की मौत हो चुकी है।