{"_id":"078b2a40a4fdd5354b61f8c93e1ff4db","slug":"amid-tight-security-the-tet-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा संपन्न
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट (टीईटी) परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा के लिए आठ केंद्र बना रखे थे। परीक्षा में 6650 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड चेक करके ही अंदर आने दिया। परीक्षा के दौरान डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी योगेश कुमार ने आकर केंद्रों का निरीक्षण किया।
टीईटी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने जैन कन्या इंटर कालेज, राम निवास बालिका इंटर कालेज, श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कालेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर काॅलेज सहित कई केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पूर्व प्रवेश पत्र देखकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर धारा 144 लागू थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि परीक्षा में 6650 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। जिसमें प्रथम पाली में 6338 व दूसरी पाली में 1125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।