फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   admission merit list will come on 23 july

Hapur News: अब 23 को आएगी पहली मेरिट, 24 से शुरू होंगे दाखिले

Fri, 21 Jul 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
admission merit list will come on 23 july
हापुड़। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो सकी। सीसीएसयू अब 23 जुलाई को पहली मेरिट जारी करेगा, 24 से दाखिले शुरू होंगे जो 27 जुलाई तक चलेंगे। दिनभर छात्र मेरिट आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी मिली।
विज्ञापन

दो महीने पहले बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है। 21 मई से सीसीएसयू ने पंजीकरण शुरू किए थे, जो 15 जुलाई तक चले। इस बार प्रवेश प्रक्रिया काफी पिछड़ गई है। हाल ही में सीसीएसयू ने 21 जुलाई को पहली मेरिट जारी करने की घोषणा की थी। कॉलेजों ने एडमिशन प्रक्रिया को लेकर कमेटी गठित कर दी, शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंप दी। शाम तक कॉलेजों में मेरिट आने का इंतजार होता रहा। क्योंकि इसी के आधार पर छात्रों को एडमिशन देना है। लेकिन शाम को सीसीएसयू ने अपना निर्णय बदल दिया। किन्ही कारणों से मेरिट जारी नहीं की जा सकी। सीसीएसयू ने अब 23 जुलाई को पहली मेरिट जारी करने की घोषणा की है। 24 जुलाई से एडमिशन शुरू होंगे जो 27 जुलाई तक चलेंगे। इसके अलावा बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी में पंजीकरण अग्रिम आदेश तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

ओपन मेरिट से मिलेगा प्रवेश
सीसीएसयू से जारी होने वाली मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नंबर नहीं आएगा। उन्हें ओपन मेरिट में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। क्योंकि सीसीएसयू शुरुआती दो मेरिट जारी करेगी, जिनकी मेरिट काफी ऊंचे अंकों पर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

-पिछड़ रही है एडमिशन की प्रक्रिया-

एडमिशन की प्रक्रिया लगातार पिछड़ रही है। पिछले सालों में भी इसी तरह विलंब हुआ, जिसका खामियाजा छात्र अब तक भुगत रहे हैं। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पिछले महीने ही खत्म हुई हैं और फिर से अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी हैं। जबकि कोर्स अधूरे पड़े हैं।


-

कोट -

कॉलेज में एडमिशन संबंधी तैयारियां पूरी हैं, कमेटी भी गठित कर दी हैं। सीसीएसयू अब 23 जुलाई को मेरिट जारी करेगी। छात्रों को आसानी से प्रवेश मिल सकेंगे।---प्रो.नवीन चंद्र सिंह, प्राचार्य सीटीसी डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed