फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of stealing 300 street lights worth more than Rs 29 lakh

Hapur News: 29 लाख से अधिक कीमत की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing 300 street lights worth more than Rs 29 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बिजली के जर्जर तार और खंभा बदल रहे ठेकेदार पर नगर पालिका की 29 लाख रुपये से अधिक की 300 स्ट्रीट लाइटें चोरी करने का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष ने इस बाबत एक्सईएन मनीष कुमार यादव से फोन पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।
भारत सरकार की रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर में जर्जर तार और खंभे बदलने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नये ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम चल रहा है। शहर स्थित अधिकांश खंभों पर पालिका की स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। एक लाइट की कीमत 9,700 रुपये है। आरोप है कि तार एवं खंभे बदलने वाले कर्मी अधिकांश लाइटों को उतार कर अपने साथ ले गए हैं, अर्थात उनके द्वारा उतारी गई लाइट को दोबारा खंभे पर नहीं लगाया गया है। इससे नगर पालिका को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अनुसार शहर की शैलेर्ष फार्म, सर्वोदय नगर, मोदी नगर रोड, अर्जुन नगर, साकेत, सद्दीकपुरा समेत अन्य मोहल्लों से स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकीं है। जिसके कारण रात के समय मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। राहगीर एवं मोहल्लेवासियों को दिक्कत होती है। मोहल्ला वासी नगर पालिका के अधिकारियों एवं सभासदों से स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि बिजली के तार और खंभे बदलने का काम कर रहे कर्मी स्ट्रीट लाइट को उतार दोबारा नहीं लगाते, बल्कि ले जाते है, अब तक उनके द्वारा 300 से अधिक लाइट चोरी की जा चुकी है। एक लाइट की कीमत 9700 रूपये है। इस बाबत एक्सईएन से फोन पर बात कर शिकायत की गई है।

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने बिजली के तार एवं खंभे बदल रहे कर्मियों द्वारा स्ट्रीट लाइट चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप गंभीर है, मामले की जांच कराई जाएगी, जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ संबंधित ठेकेदार की फर्म को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed