फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of attempting to kill a married woman by giving her triple talaq

Hapur News: विवाहिता को तीन तलाक देकर जान से मारने के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to kill a married woman by giving her triple talaq
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी नौशाद ने अपने बहनोई पर तीन तलाक देकर बहन को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नौशाद ने बताया कि 25 सितंबर 2022 को उन्होंने अपनी बहन रुखसार का निकाह वसीम निवासी गांव मुडाली जिला मेरठ के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वसीम उनकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। चार नवंबर 2023 को वसीम, जेठ पियारु, देवर अफजाल व सास अख्तरी ने उनकी बहन की पिटाई की थी। इसके बाद वह अपने बहन को लेकर गांव भमैड़ा आ गए थे, तब से उनकी बहन उनके साथ रह रही हैं।
विज्ञापन

तीन जून को वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल गए थे। घर उनकी बहन रुखसार व उनके बच्चे मौजूद थे। इसी दिन शाम लगभग साढ़े सात बजे बहन का पति वसीम, जेठ पियारु व देवर अफजाल व एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए थे। पति उनकी बहन को मुडाली ले जाने की जिद करने लगा था। इस पर उनकी बहन ने अपने भाई व भाभी के आने पर अगले दिन सुबह को ससुराल चलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देवर अफजाल ने अपने भाई वसीम से उनकी बहन को तीन तलाक देने के लिए कहा था। इसके बाद पति वसीम ने उनकी बहन को तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद देवर ने गले में रस्सी डालकर उनकी बहन का गला घोट दिया था और पति ने लोहे की चमचे से उनकी बहन की पिटाई की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम, पियारु, अफजाल व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed