{"_id":"64bff73967703ab72c004804","slug":"accused-molestation-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1429-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाम छिपाकर बनाए संबंध, शादी के बाद भी परेशान कर रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाम छिपाकर बनाए संबंध, शादी के बाद भी परेशान कर रहा युवक
Tue, 25 Jul 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दूसरे समुदाय का युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। नाम छिपाकर आरोपी ने महिला से दोस्ती की थी और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए थे। अब आरोपी परेशान कर रहा है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी शादी मार्च माह में हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। कुछ दिन पहले पत्नी ने बताया कि शादी से पहले पत्नी से जिला सहारनपुर के एक गैर संप्रदाय के युवक से फोन पर बात हुई थी। आरोपी ने धर्म छिपाकर पत्नी को अपना नाम मोंटी बताया और उससे प्रेम प्रसंग हो गया। शादी का झांसा देकर उसने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जल्दी ही पत्नी को युवक की हकीकत पता चली तो उसने उससे नाता तोड़ लिया। हालांकि इसके बाद आरोपी ने धर्मांतरण का दबाव बनाकर उससे निकाह करने की बात कही और परेशान किया। उसकी पत्नी ने युवक की शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की थी। इसके बाद थाना हाफिजपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया। युवक का आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपी उसकी पत्नी को परेशान कर रहा है। परेशान होकर उसने उससे पूरी हकीकत बताई। 21 व 24 अप्रैल में आरोपी ने फोन कर उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष सिंह ने बताया कि आरोपों को जांच की जा रही है। सही धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।