फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Aadhar card is mandatory for scholarship.

छात्रवृत्ति को आवेदन के लिए अनिवार्य हुआ आधार कार्ड

Mon, 27 Jun 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card is mandatory for scholarship.
बिना आधारकार्ड के अब छात्र छात्रवृत्ति भी नहीं - फोटो : अमर उजाला

बिना आधारकार्ड के अब छात्र छात्रवृत्ति भी नहीं ले पाएंगे। सोमवार को जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों की बैठक में निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।   

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से छात्रवृत्ति के फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। फार्म भरते समय आधार कार्ड को भरना अनिवार्य होगा। आवेदन में होने वाली त्रुटि को सुधारने के लिए भी छात्रों को 10 दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


छात्रवृत्ति आवेदन के लिए छात्रों को नवीन आय प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा। ऑन लाइन आवेदन डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक किए जाएंगे। इसके लिए सभी शिक्षक अपने डिजिटल हस्ताक्षर बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को 05 जुलाई को सरस्वती मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिए है। बैठक का संचालन करते हुए समाज कल्याण अधिकारी राजेश सक्सेना ने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतर्गत प्रवेश,


पंजीकरण, परीक्षा, शिक्षा (शिक्षण शूल्क), टयूशन फीस, खेल, यूनियन, लाईब्रेरी, पत्रिका, चिकित्सा जांच और ऐसे अन्य अनिवार्य व वापिस न की जाने वाली शूल्क आदि जो सक्षम स्तर से अनुमान्य है वह शामिल होगी। छात्रावास/मैस शूल्क जैसे शुल्क इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed