फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A mother set herself on fire during a fight between her sons and died

Hapur News: बेटों की लड़ाई में मां में खुद को लगाई आग, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A mother set herself on fire during a fight between her sons and died
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी एक बुजुर्ग महिला अपने पुत्रों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही थी। पुत्रों की कलह के चलते उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को गांव में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक गांव निवासी फत्तो (60) फरीदाबाद में अपने पुत्रों के साथ रह रही थीं। उनके सात पुत्र व दो पुत्रियां हैं। फरीदाबाद में शनिवार को महिला के दो पुत्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि महिला ने हस्तक्षेप किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आग में झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली व मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। रविवार को हरियाणा पुलिस महिला को लेकर गांव आई थी। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया था। रविवार को महिला को सुपुर्द ए खाक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने थाना कपूरपुर पुलिस से भी संपर्क किया था। महिला को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed