{"_id":"6b0480d21b83560728047f30","slug":"a-fine-of-up-to-15000-will-be-imposed-for-burning-crop-residue-hapur-news-c-135-1-hpr1002-152515-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फसल अवशेष जलाने पर लगेगा 15 हजार रुपये तक जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फसल अवशेष जलाने पर लगेगा 15 हजार रुपये तक जुर्माना
विज्ञापन
हापुड़। खेतों में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर अब सख्ती होगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर भूमि के क्षेत्रफल के अनुसार 2500 से 15 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। इस संबंध में उप कृषि निदेशक कार्यालय की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो एकड़ से कम क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने पर 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 5000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में अवशेष जलाने पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके अलावा एनजीटी अधिनियम की धारा 26 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि गन्ने की पत्ती, पराली और अन्य फसल अवशेष खेतों में न जलाएं। इसके बजाय मल्चर, एमबी प्लाऊ आदि कृषि यंत्रों की मदद से अवशेषों को मिट्टी में मिला दें। इससे मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ेगी, मित्र कीट सुरक्षित रहेंगे और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी।