{"_id":"112-37883","slug":"Hapur-37883-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी कामधेनु डेयरी करने वाले पशुपालक खोलेंगे गोबर गैस प्लॉट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी कामधेनु डेयरी करने वाले पशुपालक खोलेंगे गोबर गैस प्लॉट
Hapur
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मिनी कामधेनु डेयरी करने वाले जिले के पशुपालकों को गोबर गैस का प्लॉट खोलना होगा। सीवीओ ने चयनित पशुपालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 25 मिनी कामधेनू डेयरी खोली जाएंगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.वाईपी सिंह ने बताया कि पूर्व में मिनी कामधेनू डेयरी खोलने के लिए 25 पशुपालक चुने गए थे। अब इन्हें पांच केवी वॉट तक के गोबर गैस प्लॉट खोलने के आदेश दिए गए हैं। गोबर गैस के प्लॉट नेडा (अक्षय ऊर्जा) संस्था द्वारा खोले जाएंगे। गोबर गैस प्लॉट खोलने के लिए पशुपालकों को 40 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। प्लॉट खोलकर पशुपालक 5 केवी वॉट तक बिजली पैदा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मिनी कामधेनू डेयरी खोलने वाले पशुपालकोें के लिए गोबर गैस का प्लॉट खोलना बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि जब 50 या 60 पशुओं का पालन करेंगे तो रोजाना भारी मात्रा में गोबर एकत्रित होगा। अब भी अगर किसी पशुपालक को मिनी कामधेनू डेयरी खोलनी है तो वह आवेदन कर सकता है। शासन को रिपोर्ट भेजकर मिनी कामधेन डेयरी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।