{"_id":"112-32634","slug":"Hapur-32634-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से वापसी के सभी रास्ते जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले से वापसी के सभी रास्ते जाम
Hapur
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के साथ ही वापसी के सभी रास्तों मेें भीषण जाम लग गया। बीती रात लगा जाम तो आधी रात के बाद काफी हद तक खुल गया लेकिन तड़के स्नान के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने फिर रास्ते चोक कर दिए। कारों- बुग्गियों के पहिए थमे तो बाइक सवारों को निकलना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक हो जहां-तहां से गांवों के रास्ते आगे बढ़ाया। तब जाकर दोपहर तक हालात संभल पाए।
कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य गंगा स्नान पर्व की परवी लूटने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से शनिवार की रात को ही यातायात व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई गई थी, जबकि अर्द्धरात्रि होते ही हालात पूरी तरह काबू से बाहर हो गए थे।
कई दिनों से तंबू गाढ़कर रेतीले मैदान में पड़ाव डालने वाले श्रद्धालुओं की वापसी का क्रम देर रात को ही प्रारंभ हो गया था, जबकि दूसरी तरफ सभी रास्तों पर मुख्य स्नान के लिए आने वालों की जबरदस्त भीड़ थी। अति व्यस्तम नेशनल हाईवे-24 पर शनिवार की रात में 7 बजे लगा जाम देर रात को खुल पाया, हालांकि इसके बाद भी तेज रफ्तार वाहन कछुवा गति में रेंगने पर मजबूर दिखाई दिए। रविवार की प्रात:काल होते ही मेले को आने जाने वाले मस्तराम कुटी, मंढैया किशन सिंह, चक लठीरा, नयागांव, अब्दुल्लापुर, शाहपुर रोड सहित सभी मार्गों पर भीषण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नगर के बाईपास कहे जाने वाले चौपला, नक्का कुआं, मीरा रेती एवं ठंडी सड़क पर वाहनों का चक्का जाम हो गया। सभी रास्तों पर वाहनों की कई कई कतार लगी थीं, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल निकलने का स्थान भी नहीं मिल पा रहा था।