फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसआईटी की सूची से होगा जिले के शिक्षकों की डिग्री का मिलान

एसआईटी की सूची से होगा जिले के शिक्षकों की डिग्री का मिलान

Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी की सूची से होगा जिले  के शिक्षकों की डिग्री का मिलान

विज्ञापन
एसआईटी की सूची से होगा शिक्षकों की डिग्री का मिलान
हापुड़। आगरा के अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड के फर्जी अंक पत्र जारी किए जाने की जांच कर रही एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) ने प्रदेश भर में तैनात 3500 शिक्षकों को चिन्हित कर उनकी सूची स्थानीय बीएसए को भेजी है। अब इस सूची से शिक्षकों की डिग्रियों का मिलान होगा। वहीं, जिस खंड शिक्षा अधिकारी के क्षेत्र में फाइनल रिपोर्ट दिए जाने के बाद भी ऐसे शिक्षक मिले उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
आगरा अंबेडकर विश्वविद्यालय से 15 शिक्षकों की सत्र 2004-05 की बीएड की डिग्रियां फर्जी पाए जाने के मामले में जांच एसआईटी को सौंप दी गई थी। जांच में करीब 3500 डिग्रियों को चिंहित किया था, जिनके आधार पर इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। इस मामले में सभी जिलों के बीएसए को ऐसे शिक्षकों की डिग्री के सत्यापन के निर्देश मिले है।
विज्ञापन

नगर, खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी
फर्जी डिग्री मामले में शासन पूरी गंभीरता बरत रहा है। फाइनल सूची तैयार होने के बाद जिस नगर, खंड शिक्षा अधिकारी के क्षेत्र में ऐसे शिक्षक मिलेंगे, तो इन अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। बीएसए ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में शिक्षकों को देना है जवाब
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जांच में जिन 15 शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली हैं। उक्त शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। पांच दिन के अंदर उन्हें जवाब देना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि शिक्षकों की डिग्रियों की सघन जांच हो रही है। इस तरह के अंक पत्रों पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सूची शासन को भेजी जाएगी। खंड, नगर शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed