{"_id":"5b78654542c792463c04f734","slug":"71534616901-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में हापुड़ रेलवे स्टेशन पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में हापुड़ रेलवे स्टेशन पास
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण में पास हुआ हापुड़ रेलवे स्टेशन
हापुड़। स्वच्छता सर्वेक्षण में हापुड़ रेलवे स्टेशन पास हो गया है। भारत सरकार की रिपोर्ट में मुरादाबाद डिवीजन में स्टेशन को स्वच्छता में पहला स्थान मिला है। जबकि नार्दन रेलवे में हापुड़ को चौथा व ऑल इंडिया में 99वीं रैंक प्राप्त की है। रेल मंत्रालय ने स्थानीय रेलवे अफसरों के प्रयास को सराहा गया है।
हापुड़ के रेलवे जंक्शन को मॉडल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है, जो सरकार को बड़ा राजस्व देने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा देता है। जिसके चलते यहां स्वच्छता व्यवस्था के मामले में स्थानीय अफसर काफी गंभीर रहते हैं।
बीते दिनों क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने भारत सरकार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन का सर्वेक्षण किया था। स्वच्छता समेत कई बिंदुओं पर क्यूसीआई ने रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपी थी। स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद ऑल इंडिया के रेलवे स्टेशन की रैंक जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें मुरादाबाद मंडल में हापुड़ को पहला स्थान मिला है, जबकि नार्दन रेलवे में हापुड़ को चौथी रैंक मिली है। नार्दन एरिया में मेरठ को तीसरा स्थान मिला है। वहीं ऑल इंडिया स्तर पर भी इस बार हापुड़ रेलवे स्टेशन को 99वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले साल हापुड़ को 207वीं रैंक थी। रेल मंत्रालय ने स्थानीय अफसरों के प्रयास को सराहा है।
स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि स्वच्छता समेत अनेक बिंदुओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष हापुड़ रेलवे स्टेशन को ऑल इंडिया में 99वीं रैंक मिली है। अगले वर्ष प्रयास रहेगा कि हापुड़ टॉप स्थान पर आए।