फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से सदमे में शहर

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से सदमे में शहर

Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से सदमे में शहर
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से सदमे में राजनीतिक दल
विज्ञापन


हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शहर में शोक की लहर है। बृहस्पतिवार शाम देहांत का समाचार मिलते ही शहर में जगह-जगह शोक सभाएं की गईं। शहर के लोगों ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु की खबर आते ही शोक सभा की। हालांकि इससे पहले कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित होकर अटल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, राजेंद्र कुमार, अमृता कुमार, मनोज वाल्मीकि, राजवीर अग्रवाल, कपिल एसएम, महेश तोमर, सचिन गुप्ता, प्रवीन सेठी, विनय अग्रवाल, राकेश चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष खलील अहमद सलमानी ने कहा कि यह देश के लिए बड़ा आघात है। श्रद्धांजलि देने वालों में सबीर सैफी, इकबाल मलिक, रफीक अल्वी, आरिफ अब्बासी, समीर, दानिश कुरैशी आदि शामिल थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुंशीलाल जयंत ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। अटल एक अच्छे राजनेता के अलावा अच्छे इंसान भी थे। उन्हें देश में हमेशा याद किया जाएगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। अटल जी उस व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा। वह न सिर्फ भाजपा बल्कि सर्व समाज के प्रिय नेता था।
गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के स्तंभ थे। कवि हृदय अटल जी के व्यवहार से विपक्षी पार्टियों के नेता भी उनकी प्रशंसा करते थे। अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु से भारतीय राजनीति के एक महान युग का अंत हो गया। सभा में योगेंद्र तंवर, पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा, विजय शर्मा, सुशील बंसल, अजय दादू, अशोक शर्मा, कमल त्यागी, तारा केवट, जयवीर लोधी, मास्टर रामबीर, राकेश बजरंगी, अमरजीत, इदरीश खान, राशिद ठाकुर, इरफान अब्बासी, विनय मिश्रा, अंकुर त्यागी, तारा केवट, ओमप्रकाश पहलवान, सतनाम यादव, राजबल गुर्जर, विनय त्यागी, सुमन प्रकाश त्यागी, मेजर भीष्म, महेंद्र चौहान, महिपाल चौहान, शिवकुमार, राजू भैया, महेश आर्य, अशोक आर्य, दीपक भाटी, प्रदीप भाटी, मीना सिंह, गीता अग्रवाल, नीलम सिंह, सर्वेश त्यागी, लता केवट समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो


हर देशवासी के दिल में बसते थे वाजपेयी
हापुड़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वर्गवास होने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में गहरा शोक व्यक्त किया गया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुष्यंत त्यागी ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी हर देशवासी के दिल में बसते थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता होते हुए भी सत्ता पक्ष के लोग उनकी विचारधारा के मुरीद रहते थे। भाजपा नेता प्रमोद जिंदल ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी देश की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में राकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, गजेद्र शर्मा, बंटी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed