{"_id":"5b786bf242c79246725ba280","slug":"61534618610-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने पर बिजली कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने पर बिजली कर्मियों ने दिया धरना
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने पर बिजली कर्मियों ने दिया धरना
हापुड़। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह सरकार के समक्ष अपनी मांगे काफी समय से उठा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनकी प्रमुख मांग है कि भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम को 40 प्रतिशत कार्य किए जाने के आदेश वापस लिए जाए। इसके लागू होने से कई वर्षों से निगम में संविदा पर लगे कर्मचारी आर्थिक संकट में डूब जाएंगे। निगम से बड़ी संख्या में टीजीटू को निकाल दिया गया है, जिन्हें अविलंब समायोजित किया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में रामकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, आरडी शर्मा, परमानंद शर्मा, गजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, राम गोपाल शर्मा, अनिल चौधरी, अनिल, महेश शर्मा, शेर अली, अमीचंद, जय भगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।