{"_id":"59a701734f1c1b0b278b47f8","slug":"61504117107-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोर ले गए
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी होने से लेखपाल और वकीलों समेत तहसील कर्मियों में रोष फैला।
गढ़ निवासी लेखपाल संजय शर्मा की अपाची बाइक बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे तहसील परिसर से चोर ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर पीड़ित लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसमें बताया कि दो साल पहले भी उनकी बाइक तहसील परिसर से चोरी हुई थी। पूर्व बार अध्यक्ष बलराज त्यागी, सुरेंद्र नागर, सतेंद्र चौधरी, नरेश गिल, लेखपाल संघ अध्यक्ष ठाकुर अमरपाल सिंह और एसडीएम कोर्ट के लिपिक बिजेंद्र सिंह ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों की अविलंब धरपकड़ कराने की मांग की है।