{"_id":"58f6304a4f1c1b1a74472393","slug":"6-year-old-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर झपटे बंदर 6 वर्षीय बच्ची जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर झपटे बंदर 6 वर्षीय बच्ची जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
बच्ची जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझैटी गांव में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि कई बच्चे बाल बाल बच गए। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रझैटी गांव में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कई बच्चे घरों के आसपास खेल रहे थे। जबकि एक बच्चा पास में खड़ा केला खा रहा था। जिसे देखते ही बंदरों का झुंड बच्चों पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
बाकी बच्चे तो शोर मचाते हुए पास स्थित एक मकान में घुस गए, लेकिन इरशाद खां की छह वर्षीय बेटी हुमेरा पैर फिसलने से गिर पड़ी। बंदरों ने उसे काटकर जख्मी कर दिया। बच्ची का चिल्लाना सुनकर कई लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और बंदरों को खदेड़ा।
विज्ञापन
बंदरों के हमले में घायल बच्ची को लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। नाजिम हुसैन, छुट्टन सिंह, हैदरी, आफताब का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक है। लोगों में हमले के अलावा वे फसलों और बागों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि बहुत जल्द वन विभाग, ग्राम पंचायत समेत जिला और क्षेत्र पंचायत समिति से संबंधित अफसरों की मीटिंग बुलाकर बंदरों को पकड़ने की ठोस प्लानिंग बनाई जाएगी।