फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 57.72 प्रतिशत मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 57.72 प्रतिशत मतदान

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 57.72 प्रतिशत मतदान
जिले में 57.72 और बहादुर गढ़ में रिकॉर्ड 82.59 फीसदी मतदान
विज्ञापन

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जिले में 57.72 फीसदी वोट पड़े, हापुड़ में सबसे कम 52.52 प्रतिशत मतदान
-पिलखुवा में 64.71 फीसदी, गढ़ में 70.44 प्रतिशत व बाबूगढ़ में 82.59 फीसदी मतदान
-मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले की तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद, एक नगर पंचायत व 101 सभासद पद के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बुधवार को मतदाताओं ने मतदान कर सुना दिया। अब प्रशासन को मतों की गिनती कर सिर्फ फैसले की घोषणा करना बाकी रह गया है। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 57.72 फीसदी मतदान हुआ। बाबूगढ़ में सबसे अधिक 82.59 तो हापुड़ में सबसे कम 52.52 फीसदी ही मतदान रहा। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में वोट कटने और फर्जी वोट डालने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। प्रेक्षक, डीएम व एसपी सहित सभी अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
जिले में सुबह साढ़े सात बजे ठंड के बीच मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई और मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर तक मतदान केंद्रों पर काफी भीड़ रही। दोपहर बारह बजे तक हापुड़ में 40.99, गढ़ में 35.88, पिलखुवा में 33.27 व बाबूगढ़ में 40.59 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। इसके बाद हापुड़ को छोड़कर सभी नगर निकायों के लिए मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी। लेकिन हापुड़ के पॉश इलाकों में बने मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। कुल मिलाकर जिले में मतदान प्रतिशत 57.72 प्रतिशत रहा, जिसमें हापुड़ में सबसे कम 52.52, पिलखुवा में 64.71, गढ़ में 70.44 व बाबूगढ़ में 82.59 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। उधर, प्रेषक दिग्विजय सिंह, डीएम कृष्णा करुनेश व एसपी हेमंत कुटियाल सहित तैनात अधिकारी केंद्रों पर गश्त करते रहे। डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया।
विज्ञापन

------

फर्जी मतदान को लेकर कई जगह झड़प
हापुड़ नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ। वार्ड नंबर 41 के पीरबाहुद्दीन बूथ पर तीन बार प्रत्याशी समर्थकों में झड़प हुई। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। नई मंडी परिसर स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। आर्य कन्या पाठशाला स्थित बूथ पर अधिकारियों ने एक महिला को फर्जी मतदान करते हुए पकड़ लिया, जिसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। गीता पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर कुछ युवक हंगामा करते हुए सुरक्षाकर्मियों से उलझ पड़े। लेकिन फोर्स आने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। कोठी गेट स्थित बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की वोट कटने को लेकर एसडीएम से झड़प हुई। समझाने पर ये लोग शांत हुए। जैन कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र पर भी दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। आर्य कन्या में बूथ नंबर 51 पर एक वृद्ध महिला ने पीठासीन अधिकारी पर बिना मोहर लगवाये ही बैलेट मतपेटी में डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके अलावा कई बूथों पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

ड्रोन से की गयी निगरानी
चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने एसएसवी डिग्री कालेज में ड्रान से वोटरों की निगरानी की। आसमान में उड़ते हुए ड्रान ने बूथ पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी।
------
जहां वोट वहीं लगा दी ड्यूटी --
मोहल्ला आदर्शनगर निवासी एक सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी उसी के मोहल्ले में बूथ पर लगा दी गयी। जिसकी एजेंट ने अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने आनन फानन में इस कर्मचारी को उसके मोहल्ले से हटाकर किसी दूसरे बूथ से अटैच किया।

-----

प्रत्याशियों ने भी डाले वोट
बसपा प्रत्याशी अमित ने शांति स्वरूप इंटर कालेज में पहुंचकर मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल सारस्वत ने भी करीब 12 बजे अपने मत का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोयल व निर्दलीय प्रत्याशी मनीष सिंह ने मतदान किया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed