{"_id":"5a1319884f1c1b7a548be2ef","slug":"41511201160-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ मतदान करें मतदाता : एएसपी
हापुड़। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। इसके मद्देनजर सोमवार को पुलिस व सुरक्षा बलों ने हापुड़ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को बेखौफ वोटिंग का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह के नेतृत्व में चंडी रोड से शुरू हुआ। पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स के जवान यहां से सराफा बाजार, पुराना बाजार, कसेरठ बाजार, आवास विकास मेरठ रोड, कोठी गेट, बुलंदशहर रोड, तहसील चौपला होते हुए कोतवाली पर पहुंचे, जहां उक्त फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहरवासी निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी और उनके समर्थक किसी व्यक्ति को धमकी या प्रलोभन देते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मार्च में मौजूद एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना ही उनकी प्राथमिकता है। लोग निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मार्च के दौरान पुलिस ने सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर व पोस्टर आदि हटवाए।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, एसएचओ पंकज लवानिया, एसओ देहात महावीर सिंह चौहान सहित विभिन्न थानों की फोर्स मौजूद रही।