फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   35 kg of adulterated colored garbage was destroyed

Hapur News: 35 किलो मिलावटी रंगीन कचरी को कराया नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
35 kg of adulterated colored garbage was destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़ । हाईवे-09 के जरिए जारी मिलावट को रोकने के लिए बनाई गई चेक पोस्ट पर 35 किलो खराब रंगीन कचरी पकड़ी गई, बदबू और मिलावट दिखने पर कचरी को नष्ट कराया गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जगह-जगह छापे मारकर नौ नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

जिले में आसपास के जनपदों से मिलावटी खाद्य सामग्री की आपूर्ति हो रही है। जिसे रोकने के लिए ब्रजघाट में अधिकारी तैनात कर एक चेक पोस्ट बनाई गई है। इसके अलावा दो अन्य टीम गठित कर जगह-जगह जांच की जा रही हैं। रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ब्रजघाट चेक पोस्ट पर जांच कर मिलावटी सामग्री पकड़ी है। टीम एक ने बाबूगढ़ के श्याम मार्ट से रंगीन कचरी, जनता कन्फेक्शनरी से चिली पाउडर, धौलाना के बड़ौदा में इस्लाम डेयरी से मिश्रित दूध, सपनावत में निखिल किराना स्टोर से बेसन, हापुड़ में गोयल किराना से बादाम का एक-एक नमूना लिया है। टीम दो ने ब्रजघाट चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति के वाहन से 35 किलो रंगीन कचरी पकड़ी। मिलावट और बदबू आने पर कचरी को नष्ट कराया गया। वहीं, टीम ने धौलाना में अरविंद डेयरी से खोया, अमरोहा में सैनी डेयरी से लेकर आ रहे दूध, लताफत खान द्वारा लाए जा रहे पनीर और हिंदुस्तान ट्रेंडर्स के यहां से दूध का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी का कहना है कि सभी नमूनों को जांच लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिले में दोनों चेक पोस्ट पर लगातार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed