फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुरानी कलक्ट्रेट में कंबल लेने को उमड़ी महलिओत्नं की भीड़

पुरानी कलक्ट्रेट में कंबल लेने को उमड़ी महलिओत्नं की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुरानी कलक्ट्रेट में कंबल लेने को उमड़ी महलिओत्नं की भीड़
कंबल लेने को उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन


हापुड़। पुरानी कलक्ट्रेट में नव वर्ष पर गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। इन महिलाओं की कतार लगवाकर करीब 400 कंबल तहसील प्रशासन की ओर से वितरित किए गए।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से पुरानी कलक्ट्रेट में गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए जाने की जानकारी संपूर्ण समाधान दिवस में जनमानस को दी गई थी। यह खबर आनन फानन में आसपास के क्षेत्र में फैल गई। समाधान दिवस के संपन्न होने के बाद आला अधिकारी पुरानी कलक्ट्रेट में पहुंचे, तब तक वहां कंबल लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कई बार इन महिलाओं में आगे बैठने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि महिला पुलिस बल नहीं होने पर पुरुष होम गार्ड उन्हें समझा बुझाकर कतारों में बैठाते रहे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अजय शर्मा ने बताया कि एसडीएम सत्य प्रकाश, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने तहसील कर्मियों के सहयोग से करीब 400 कंबल गरीब महिलाओं को वितरित किए। उन्होंने बताया कि भयंकर सर्दी के दौरान गरीबों को राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण का कार्य जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed