{"_id":"5c2bae76bdec22571d7e04bc","slug":"21546366582-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू भारती इंटर कालेज में छात्रों का मिड डे मील डकार रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू भारती इंटर कालेज में छात्रों का मिड डे मील डकार रहे शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू भारती इंटर कालेज में डीआईओएस ने पकड़ा मिड-डे मील घोटाला
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित नेहरू भारती इंटर कालेज में शिक्षा का बंटाधार हो रहा है। छात्रों के एमडीएम को कागजों में फर्जीवाड़ा कर शिक्षक डकार रहे हैं। डीआईओएस के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित मिले। छात्रों की उपस्थिति भी महज 23 फीसदी मिली। डीआईओएस ने नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही चारों का एक दिन का वेतन भी काटने के आदेश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षण गजेंद्र कुमार मंगलवार सुबह 9.15 बजे बाबूगढ़ स्थित नेहरू भारती इंटर कालेज पहुंचे। प्रधानाचार्य कक्ष में कुर्सी खाली पड़ी थी, जांच करने पर पता चला कि प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं।
मिड डे मील का निरीक्षण किया तो पाया कई दिनों से विद्यालय में एमडीएम बन ही नहीं रहा है। क्योंकि रसोई में गंदगी फैली थी और बर्तन भी इधर उधर पड़े थे। जबकि कागजों में एमडीएम को लेकर फर्जी आंकड़े भरे गए थे। निरीक्षण में छात्र संख्या भी महज 23 फीसदी ही पाई गई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस विद्यालय को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। लेकिन व्यवस्थाएं यहां शून्य हैं, कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एमडीएम में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में अपनुस्थित शिक्षक व प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है तथा संबंधित का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
- कागजों में ही छात्रों को बांटा जा रहा मिड-डे मील, मिले फर्जी आंकड़े
- डीआईओएस के निरीक्षण में प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित