{"_id":"5b78673742c792466c0ffef6","slug":"21534617399-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सर्विस रोड पर भरा पानी, फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सर्विस रोड पर भरा पानी, फंसे वाहन
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सर्विस रोड पर भरा पानी, फंसे वाहन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर शनिवार शाम हुई बरसात के बाद हालात बेकाबू हो गए। सर्विस रोड पर पानी भरने से वाहन फंस गए। जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
शनिवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण कुचेसर रोड चौपले पर पानी भर गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन जलभराव के कारण पानी में फंसकर बंद हो गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आजिज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। नाले की सफाई न होने के कारण इसका पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि यहां समस्या का समाधान कराये। समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।