फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आरती स्थल पर लगी फाइबर शीट क्षतिग्रस्त हुई

आरती स्थल पर लगी फाइबर शीट क्षतिग्रस्त हुई

Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
आरती स्थल पर लगी फाइबर शीट क्षतिग्रस्त हुई
आरती स्थल पर लगी फाइबर शीट हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में गंगा किनारे आरती स्थल पर श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए लगाई गई फाइबर शीट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे तेज धूप और बरसात में स्थानीय लोगों समेत श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गंगा नगरी ब्रजघाट में मुख्य स्नानघाट पर ही आरती प्लेटफार्म बना हुआ है। जहां प्रतिदिन मां गंगा की आरती में स्थानीय लोगों समेत बाहर से आए श्रद्धालु भी भाग लेते हैं। करीब आठ वर्ष पहले तत्कालीन पालिका चेयरमैन सोना सिंह के तत्वावधान में आरती प्लेटफार्म पर लोगों को बारिश और धूप से बचाव के लिए फाइबर शीट लगवाई गई थी, जिसके नीचे अमावस्या, पूर्णिमा समेत विभिन्न पर्वों पर आने वाले श्रद्धालु रात के समय आश्रय भी लेते हैं। वहीं देखरेख के अभाव और बंदरों के आतंक के चलते उक्त फाइबर शीट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंगा सभा आरती समिति के महामंत्री विष्णु नागर ने बताया कि फाइबर शीट के क्षतिग्रस्त होने से गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप और बारिश के दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरती स्थल के अलावा स्नानघाटों पर सिर छिपाने के लिए कोई व्यवस्था न होने के चलते श्रद्धालु परेशान हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए तत्काल फाइबर शीट को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ राममूर्ति त्रिपाठी ने का कहना है कि श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए जल्द से जल्द फाइबर शीट को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed