{"_id":"5aef45f54f1c1bea118b58b9","slug":"21525630453-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया
Updated Sun, 06 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात में से पांच दुकानें मिलीं बंद, अधिकारी भी मिले गैर हाजिर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में रविवार को एसडीएम ने राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात में से पांच दुकानें बंद मिलने पर एसडीएम भड़क उठे।
सिंभावली के गांव बक्सर समेत विभिन्न गांवों में मिल रही राशन डीलरों की शिकायत पर रविवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद ने छापामार अभियान चलाया। गांव बक्सर में छापे के दौरान रोहित की दुकान पर लेखा-जोखा नहीं मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर ही मिला। सतीश की दुकान पर वितरण होता नहीं पाया गया, जबकि जयप्रकाश की दुकान डीलर की मृत्यु के चलते बंद हो गई है। गांव सरूरपुर में दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां एक दुकान बंद पाई गई, वहीं डीलर हसनैन के यहां काफी अनियमितता पाई गई। इसके अलावा गढ़ ब्लॉक के गांव अठसैनी में दो दुकान बंद पाई गईं। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि राशन वितरण के दौरान नामित अधिकारी की मौजूदगी जरूरी होती है, लेकिन किसी भी दुकान पर कोई भी नामित अधिकारी मौजूद रहीं पाया गया। इसमें एडीओ सिंभावली अश्वनी कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक सत्यनारायण, गन्ना पर्यवेक्षक सतेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, वीडीओ गढ़ सुनील कुमार और देवेंद्र सैनी के खिलाफ डीएम को संस्तुति भेज दी गई है। राशन डीलरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।