फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   संगम व लिंक एक्सप्रेस की राह होगी जुदा

संगम व लिंक एक्सप्रेस की राह होगी जुदा

Mon, 20 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
संगम व लिंक एक्सप्रेस की राह होगी जुदा
संगम और लिंक एक्सप्रेस की राहें होंगी जुदा
विज्ञापन

-डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। लगातार विलंब से चल रही संगम एक्सप्रेस को समय की पटरी पर लाने के लिए संगम और लिंक एक्सप्रेस को अलग-अलग चलाने की तैयारी चल रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
संगम एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से मेरठ सिटी के बीच रोजाना चलती है। इसमें इलाहाबाद से देहरादून के लिए लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के भी कोच जुड़े होते हैं, जो अलीगढ़ से अलग किए जाते हैं। यही स्थिति वापसी में होती है। लिंक एक्सप्रेस के कोच देहरादून से आने पर अलीगढ़ में संगम एक्सप्रेस में जोड़े जाते हैं, उसके बाद ट्रेन इलाहाबाद के लिए चलती है।
विज्ञापन

देहरादून से आने वाली लिंक एक्सप्रेस अक्सर लेट आती है, इस कारण अलीगढ़ जंक्शन पर संगम एक्सप्रेस विलंबित हो जाती है, जो लगातार पिछड़ती रहती है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। ट्रेन लेट होने से कई बार यात्रियों के आवश्यक कार्य छूट जाते हैं। ट्रेन लगातार लेट चलने के कारण रेलवे की भी किरकिरी होती है। इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम अजय कुमार सिंघल का कहना है कि प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि अगर संगम और लिंक एक्सप्रेस को अलग-अलग चलाया जाए तो संगम एक्सप्रेस की लेटलतीफी दूर हो सकती है। उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड इसे मंजूरी दे देगा।

.......................................................
ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री बेहाल
- सरयू यमुना, संगम, सद्भावना एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मंडल में रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को सरयू यमुना, संगम, सद्भावना एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची, जिस कारण ट्रेनों के इंतजार में यात्री बेहाल रहे।
तीन माह से मुरादाबाद मंडल में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस सोमवार को 11.30 घंटे, सुल्तानपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 7.30 घंटे, इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 8 घंटे, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

इसके अलावा बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, बरेली से दिल्ली जाने वाली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा, आनंद विहार टर्मिनल से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 3 घंटे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। जिस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि ट्रेनें पीछे से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed