{"_id":"5c8ea4b8bdec22142e749f94","slug":"201552852152-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और शिक्षा हो चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और शिक्षा हो चुनावी मुद्दा
विज्ञापन
विकास और शिक्षा हो चुनावी मुद्दा
हापुड़। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चाओं का सिलसिला जारी है। रविवार को गांव मतनौरा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ विकास और शिक्षा को चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर जोर दिया।
लोगों ने कहा कि आजकल लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं को भूलकर धर्म, जाति के नाम पर वोट करते हैं। इससे विकास, शिक्षा, चिकित्सा जैसी सुविधाओं को लोग भूल जाते हैं। ऐसे में यदि लोग चुनाव में विकास और शिक्षा जैसे मुद्दों पर अपने मत का प्रयोग करे तो देश में विकास और लोगों की समस्याएं भी दूर होंगी।
अनुज मावी का कहना है कि हमारा सांसद धर्म, जाति के नाम पर लोगों में अंतर न देखे और क्षेत्र में विकास, शिक्षा जैसी सुविधाओं का लोगों को लाभ दिलाए। यही नहीं राष्ट्र हित में कार्य करे।
विज्ञापन
बेगराज प्रधान का कहना है कि हमारा प्रतिनिधि ऐसा है जो शिक्षित हो और जीतने के बाद जातिवाद धर्मवाद से ऊपर उठकर विकास कराने वाला हो। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए कोई सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है।
बिजेंद्र सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हमें ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए जो क्षेत्र में विकास, रोजगार, सुरक्षा पर कार्य करे। ऐसे प्रत्याशी को इस बार के चुनाव में प्राथमिकता देंगे।
अनुज प्रधान का कहना है कि हमारा सांसद जातिवाद, धर्मवाद को न मानने वाला हो। साथ ही शिक्षित व साफ सुथरी छवि वाला हो। इसके अलावा ऐसे प्रत्याशी को वोट करे जो चुनाव जीतने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहे।