फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, तैयारियां पूरी

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, तैयारियां पूरी

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, तैयारियां पूरी
310969 वोटर करेंगे चार अध्यक्ष व 101 वार्ड सदस्यों की किस्मत का फैसला
विज्ञापन

हापुड़। इंतजार की घड़ी आ गई, बुधवार को जिले की तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व एक नगर पंचायत अध्यक्ष तथा 101 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को वोट देकर वोटर उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। मंगलवार को जिले के 354 बूथों के लिए नई मंडी स्थित परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इसके लिए वहां सुबह से ही भारी भीड़ रही।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत का चुनाव को मतदान साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। निकाय चुनाव के पहले चरण में जिले की तीनों नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतदान बुधवार को होना है। इसके लिए सुबह से नवीन मंडी परिसर में मतदान कर्मी एकत्र होने शुरू हो गए। कर्मचारियों में चुनाव सामग्री और मतपेटियां लेने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। सामान की जांच और मतपत्रों पर हस्ताक्षर आदि करने के बाद पोलिंग पार्टियां संबंधित केंद्रों के लिए रवाना हुई। इस दौरान डीएम कृष्णा करुनेश, सीडीओ दीपा रंजन व एसपी हेमंत कुटियाल व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


गैरहाजिर 31 मतदान कर्मियों पर रिपोर्ट के आदेश
नगर निकाय चुनाव के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों में से 31 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। इस दौरान अधिकारी माइक से अनुपस्थित कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में इनके खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बच्चों के साथ पहुंची महिलाकर्मी
ड्यूटी के दौरान कई महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंची। बच्चों को संभालते हुए महिलाओं ने अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया। कुछ महिलाओं के साथ उनके परिजन भी रवानगी के दौरान मदद के लिए आए थे।
------------
ड्यूटी कटवाने को लगाते रहे चक्कर
एक ओर जहां मतदानकर्मी अपनी ड्यूटी के लिए भागदौड़ करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी थे जो अंत तक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सिफारिश करते नजर आए। हालांकि अधिकतर के मायूसी ही हाथ लगी।
------
जिले में कुल 109 मतदान केंद्र --
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले के 109 मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जिम्मा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया है। ये अधिकारी भ्रमण के दौरान पीठासीन अधिकारियों की डायरी का अवलोकन करेंगे। मतदान केंद्रों पर 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
----------------

नगर पालिका हापुड़
वार्ड -41
मतदान केंद्र -68
कुल मतदान स्थल- 214
संवेदनशील केंद्र - 25
संवेदनशील स्थल- 75
अति संवेदनशील केंद्र- 24
अति संवेदनशील स्थल -91
अति संवेदनशील प्लस केंद्र -10
अति संवेदनशील प्लस स्थल- 21
सामान्य केंद्र -09
सामान्य स्थल -27
-----------------
नगर पालिका पिलखुवा
वार्ड -25
मतदान केंद्र -22
कुल मतदान स्थल- 83
संवेदनशील केंद्र - 15
संवेदनशील स्थल- 56
अति संवेदनशील केंद्र- 06
अति संवेदनशील स्थल -18
अति संवेदनशील प्लस केंद्र -01
अति संवेदनशील प्लस स्थल- 09
सामान्य केंद्र -00
सामान्य स्थल -00
-------------------
नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर
वार्ड -25
मतदान केंद्र -15
कुल मतदान स्थल- 47
संवेदनशील केंद्र - 2
संवेदनशील स्थल- 9
अति संवेदनशील केंद्र- 3
अति संवेदनशील स्थल -9
अति संवेदनशील प्लस केंद्र -2
अति संवेदनशील प्लस स्थल- 4
सामान्य केंद्र -8
सामान्य स्थल -25
------------------
नगर पंचायत बाबूगढ़
वार्ड -10
मतदान केंद्र -04
कुल मतदान स्थल-10
संवेदनशील केंद्र - 1
संवेदनशील स्थल- 2
अति संवेदनशील केंद्र-0
अति संवेदनशील स्थल 0-
अति संवेदनशील प्लस केंद्र -0
अति संवेदनशील प्लस स्थल- 0
सामान्य केंद्र -3
सामान्य स्थल -8

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या
नगर पालिका परिषद हापुड़ - 202038
नगर पालिका परिषद पिलखुवा -68013
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर-36648
नगर पंचायत बाबूगढ़ - 4270



गढ़ में 36 हजार 648 मतदाता आज चुनेंगे अपनी सरकार
- 47 बूथों पर होगी वोटिंग, 19 चेयरमैन और 161 सदस्य प्रत्याशियों आजमा रहे अपनी किस्मत
गढ़मुक्तेश्वर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 36 हजार 648 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा कर्मी मतदेय स्थलों पर पहुंच चुके हैं।
कई सप्ताह से चल रहा चुनावी शोरगुल थमने के बाद आज मतदान होगा। 36 हजार 648 मतदाता 19 चेयरमैन और 161 सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत को मतपेटियाें में बंद करेगी। हापुड़ से आईं पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मी गढ़-ब्रजघाट से जुड़े पोलिंग बूथों पर अपना पड़ाव डाल चुकी हैं, जहां कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह साढ़े 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग का काम चलेगा।


पिलखुवा में 22 मतदान केंद्रों पर डलेंगे वोट
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा का चुनाव आज (बुधवार) सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। पिलखुवा के 22 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। पिलखुवा में 66 हजार 762 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि पालिका चुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 मतदान केंद्र संवेदनशील, 6 अतिसंवेदनशील और 1 अतिसंवेदनशील प्लस है। 22 मतदान केंद्रों में कुल 83 बूथ बने हैं। इसमें से 16 संवेदनशील केंद्रों में 58 बूथ शामिल हैं। जबकि 6 अतिसंवेदनशील केंद्रों में 25 बूथ शामिल हैं। ऐसे में सभी मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े 7 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। सभी बूथों पर कुल 66 हजार 762 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed