फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नाला निर्माण न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

नाला निर्माण न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 27 Aug 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण न होने के  विरोध में किया प्रदर्शन
नाला निर्माण नहीं होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन


-पंचशील कालोनी में नाला निर्माण न होने से रास्तों पर हो रहा है जलभराव

हापुड़। पंचशील कालोनी में नाला निर्माण का ठेका छोड़े जाने के बाद भी निमार्ण कार्य शुरू नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जिलाधिकारी ऑफिस में शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
पंचशील कालोनी के लोगों ने बताया कि कालोनी में नाला निर्माण नहीं होने पर रास्ते पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत के बाद करीब 8 माह पूर्व नगर पालिका परिषद ने नाला निर्माण व सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी। लेकिन ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या झेली पड़ रही है। इसके साथ ही व्यवसायिक भूखंडों के सामने सड़क निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोग परेशान है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश, राजू, राहुल, शिवकुमार, सुभाष, दीपक, सतेंद्र कुमार, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


........................................................
फोटो संख्या 26एचपीआर पीएच- 03
भादो में ईओ को आई नाले की निरीक्षण की याद
हापुड़।
ग्रामीणों की कई बार की शिकायत के बाद अब पालिका के अफसरों को अतरपुरा चौपला पर हो रहे जलभराव के निरीक्षण की याद आई। शनिवार को ईओ ने यहां के नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालों को चोक होते देख साफ सफाई कराने के साथ व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरपुरा चौपला आए दिन थोड़ी सी बारिश में ही जलमग्न हो जा रहा है। इस दौरान यहां के दुकानदारों को तो परेशानी हो रही है राहगीर भी इस मुसीबत को झेलकर तंग हो चुके हैं। अब आजिज आकर लोगों ने ईओ जितेंद्र कुमार से समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। जिसे लेकर शनिवार दोपहर ईओ ने टीम के साथ नालों का निरीक्षण किया। मौके पर लोगों ने बताया कि नाले में सिल्ट जमा है, जिसके कारण यह अवरुद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों को नालों की सही तरीके से साफ सफाई करने के निर्देश दिए। ताकि यहां की व्यवस्था में सुधार हो सके। उन्होंने शहर में मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे के पास वाले नाले से भी अवरुद्ध हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed