{"_id":"5c8d4df6bdec222aaf37b83c","slug":"191552764406-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी राजकुमार शनिवार को अपनी पत्नी नीतू के साथ किसी काम से गढ़ आया था, जहां से वापस लौटने के दौरान नेशनल हाइवे पर स्याना फ्लाईओवर के संपर्क रास्ते पर सिंभावली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। इसके अलावा गढ़-मेरठ रोड गांव दौताई के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में किठौर निवासी राशिद और गजरौला निवासी महेंद्र घायल हो गए। इसके अलावा सिंभावली में अज्ञात वाहन की साइड लगने से हापुड़ निवासी रोहन घायल हो गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अलग-अलग नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने राशिद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।