{"_id":"5b64a2ce4f1c1ba61f8b6c1f","slug":"181533321934-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रथ ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोकने की कोशिश
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब रथ ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोकने की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ शरारती तत्वों ने हरी झंडी दिखाकर रोकने की कोशिश की। आनन फानन में जब पुलिस ने रेलवे ट्रेक की जांच कराई तो वहां पत्थर के टुकड़े रखे मिले।
शुक्रवार की सुबह 9.38 बजे मुरादाबाद से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस सिंभावली स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी कुछ ही दूरी पर खड़े कुछ शरारती तत्वों ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। ट्रेन चालक और गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन वहां कोई नहीं मिला, पुलिस ने जब रेलवे लाइन पर गश्त की तो रेलवे ट्रैक पर पत्थर का एक टुकड़ा भी रखा मिला है। थोड़ी दूरी पर एक संदिग्ध युवक को खड़ा देख उसका पीछा भी किया लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया। इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि लाल झंडी दिखाकर एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों की सुरागरसी कराने के साथ ही लाइन पर पत्थर का टुकड़ा मिलने के मामले की सभी संभावित पहलुओं के आधार पर जांच कराई जा रही है। वहीं जीआरपी विभाग इस घटनाक्रम के विषय में पूरी तरह अनभिज्ञता जता रहा है।