फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने फूंकी जान

प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने फूंकी जान

Mon, 20 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने फूंकी जान
प्रचार के अंतिम दिन ‘रोड शो’, जाम से जूझा शहर
विज्ञापन

हापुड़। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान को लेकर सोमवार को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन था। शाम पांच बजे तक हुए प्रचार-प्रसार में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी तरह झोंक दी। रोड शो और ताबड़तोड़ बैठकों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। जगह-जगह जाम से लोग परेशान रहे। उधर, चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आज शाम को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। नगर निकाय चुनाव के लिए कई दिनों जारी प्रचार का शोर सोमवार शाम पांच बजे थम गया।
भाजपा ने रोड शो निकाला, कांग्रेस प्रत्याशी ने तूफानी दौरा किया, बसपा प्रत्याशी ने ताबड़तोड़ बैठकें कर अधिक से अधिक मोहल्लों तक पहुंचने का प्रयास किया। प्रचार में निर्दलीय भी पीछे नहीं रहे। कुल मिलाकर प्रत्याशियों और समर्थकों की भागदौड़ ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। दोपहर बाद शहर के हालात ऐसे बिगड़े कि शाम तक स्थिति बेकाबू रही। पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने भी सोमवार को अंतिम रूप दिया। उच्चाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी भी की गयी। पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम नई मंडी परिसर से बसों द्वारा रवाना होंगी। इसके लिए नई मंडी परिसर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed