{"_id":"5b78654942c79246716631df","slug":"161534616905-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से रिसते तेल को रोकने के लिए निगम ले रहा चप्पलों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से रिसते तेल को रोकने के लिए निगम ले रहा चप्पलों का सहारा
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर से रिसते तेल को रोकने के लिए चप्पल से लगाई सील
हापुड़। बिजली निगम के अफसर घटिया गुणवत्ता के ट्रांसफार्मरों की खामी छुपाने के लिए चप्पलों का सहारा ले रहा है। बाजार बजाजा में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के बाद कर्मचारियों ने उसे दुरुस्त करने के बजाय चप्पल की सील लगा दी। तेल की कमी के कारण ट्रांसफार्मर कभी भी फटकर लोगों पर कहर बरपा सकता है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बाजार बजाजा में लगे एक ट्रांसफार्मर से तेल की धार बहने लगी थी। गनीमत रही कि तेल ने आग नहीं पकड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निगम अफसरों को दी। लेकिन कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंच पाते तब तक तेल बह चुका था।
खामी को छुपाने के लिए निगम कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करना मुनासिब नहीं समझा। बल्कि जिस स्थान से ट्रांसफार्मर लीकेज था, वहां चप्पल की सील लगा दी। आलम यह है कि ट्रांसफार्मर में तेल की कमी होने के कारण वह कभी भी फटकर लोगों पर कहर बरपा सकता है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर को पूर्णत दुरुस्त कराया जाएगा। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।