{"_id":"5a1482194f1c1b686a8b4c9d","slug":"161511293465-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों कासीजन: बैंकों में दस के नोटों की गड्डी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों कासीजन: बैंकों में दस के नोटों की गड्डी की किल्लत
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंकों से ‘विलुप्त’ हो गई दस रुपये के नोटों की गड्डी
हापुड़। बैंकों में दस के नए नोटों की गड्डी की किल्लत से बाजार में कालाबाजारी हो रही है। एक गड्डी पर 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। बैंकों से राहत नहीं मिलने पर मजबूरी में जरूरतमंदों को कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है।
हिंदू धर्म में विवाह का सीजन शुरू हो गया है। 21 नवंबर से शादियां की भरमार हैं। बारात के दौरान मिलाई के लिए दस रुपये के नए नोटों की जरूरत पड़ती है। इन दिनों जिले के बैंकों से दस रुपये के नोटों की गड्डी गायब हो गई गई है। इसके चलते जरूरतमंद लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर के मुख्य बाजारों में धड़ल्ले से दस के नोटों की नई गड्डियां मिल रही हैं। हर गड्डी पर 300 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। अर्थात एक हजार रुपये की गड्डी जरूरतमंद लोगों को 1300 रुपये में दलाल दे रहे हैं। वहीं, बैंक अधिकारी और जिला प्रशासन इस ओर गंभीरता बरतता नजर नहीं आ रहा है।
एसडीएम डा.अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नोटों की गड्डी पर कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। जल्द अभियान चलाकर इस गोरखधंधे में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र पाठक का कहना है कि नए नोटों के गड्डी की डिमांड भेजी हुई है। फिलहाल बैंकों में नए नोटों की गड्डी की किल्लत है। लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।